आगरालीक्स…17 सितंबर को निकलेगी रामबारात. दोपहर दो बजे के बाद से ही झांकियां निकलना हो जाएंगी शुरू. जानिए कौन—कौन सी झांकी होगी इस बार खास
आगरा की ऐतिहासिक रामबारात बुधवार 17 सितंबर को निकलने जा रही है. इस बार रामबारात बहुत कुछ खास होने जा रही है. पिछले साल की तरह इस बार भी रामबारात दोपहर में निकलेगी. दोपहर दो बजे से श्री मनकामेश्वर मंदिर से रामबारात का शुभारंभ किया जाएगा. झांकियां यहां से निकलकर रावतपाड़ा, दरेसी से होते हुए पीपल मंडी होते हुए बेलनगंज रोड को जाएगी. यहां से धूलिया गंज, घटिया आजम खां होते हुए छिली ईंट रोड पर आएगी और फिर फुलट्टी बाजार, सेब का बाजार होते हुए वापस मनकामेश्वर पहुंचेंगी.
आकर्षक होंगी झांकियां
रामबारात में इस बार झांकियां भी आकर्षक होंगी जिसमें एक झांकी आपरेशन सिंदूर की भी होगी. इसके अलावा सरकार की लोगों से जुड़ी योजनाओं की झांकियां भी होंगी. 100 से अधिक झांकियां निकलेंगी.