Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Ram Janm Mahotsav celebrated in Ram Katha in Agra…#agranws
आगरा

Agra News: Ram Janm Mahotsav celebrated in Ram Katha in Agra…#agranws

219

आगरालीक्स…“भए प्रकट कृपाला दीन दयाला…” की गूंज के साथ आगरा में मना राम जन्म महोत्सव, बाल स्वरूपों की आरती उतार भाव-विभोर हुए श्रद्धालु…

कावेरी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिवस भगवान श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन भक्ति, उल्लास और दिव्यता के साथ किया गया। “भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी…” के मंगलमय भजन की गूंज के बीच जैसे ही राम जन्म का प्रसंग आया, पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कथा व्यास पंडित श्री भगवान भैया जी ने महाराज दशरथ द्वारा पुत्र कामेष्टि यज्ञ एवं भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के अवतरण का अत्यंत सुंदर और हृदयस्पर्शी वर्णन किया। उन्होंने बताया कि यह केवल एक जन्म नहीं, बल्कि धर्म की पुनर्स्थापना और आदर्श जीवन मूल्यों के प्राकट्य का दिव्य क्षण है।

भगवान के अवतारों का वर्णन करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वृद्धि होती है, तब-तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर पृथ्वी पर प्रकट होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के प्रत्येक अवतार का उद्देश्य मानवता की रक्षा करना, सज्जनों का कल्याण करना और दुष्टों का विनाश करना होता है। कथा व्यास ने आगे बताया कि श्रीराम अवतार मर्यादा, आदर्श और धर्म पालन का सर्वोच्च उदाहरण है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन के प्रत्येक चरण में यह सिद्ध किया कि सत्य, कर्तव्य और नैतिकता ही जीवन की वास्तविक शक्ति हैं। उनके चरित्र से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, हमें सदैव धर्म और मर्यादा का पालन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान के अवतार केवल इतिहास नहीं, बल्कि हमारे जीवन के लिए मार्गदर्शक हैं, जो हमें सही और गलत का भेद समझाते हैं तथा समाज में सद्भाव, करुणा और न्याय स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। राम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चारों भाइयों के बाल स्वरूपों की मनोहारी झांकी सजाई गई, जिसकी सभी श्रद्धालुओं ने विधिवत आरती उतारी। बाल स्वरूपों की झलक पाकर भक्तों के चेहरे आनंद और श्रद्धा से खिल उठे। पूरा वातावरण भक्ति, प्रेम और उल्लास से सराबोर हो गया। भजन-कीर्तन और जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान के जन्मोत्सव को उत्सव के रूप में मनाया। मंदिर परिसर में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो अयोध्या नगरी साक्षात जीवंत हो उठी हो। दैनिक यजमान राकेश गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल और राम प्रकाश गर्ग ने व्यास पूजन किया।

इस अवसर पर टीएन अग्रवाल, कन्हैयालाल अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, आरके श्रोत्रिय, महेश मेघदूत, कन्हैया भटीजा, अतुल बंसल, गिरीश कुमार गुप्ता, राम प्रकाश अग्रवाल, राकेश गर्ग, रोहित केसवानी, अनुराग अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार गोयल आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!