Agra news: ramnath Sikarwar of Congress declared candidate from Fatehpur Sikri Lok Sabha seat, speculations about Raj Babbar ended
आगरालीक्स… फतेहपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने रामनाथ सिकरवार को टिकट। खेरागढ़ विस चुनाव से आए थे सुर्खियों में, राजबब्बर की अटकलें खत्म..
राजबब्बर के नाम की चली थी अटकलें
आगरा की फतेहपुरसीकरी लोकसभा सीट को लेकर भाजपा अपने सिटिंग प्रत्याशी राजकुमार चाहर को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। विपक्ष के गठबंधन की ओर से यह सीट कांग्रेस के खाते में आई है। कांग्रेस द्वारा इस सीट पर पहले चुनाव लड़ चुके राजबब्बर के नाम की चर्चा चली और उनके आने पर तैयारी भी हुई लेकिन बाद में उन्होंने इससे पैर पीछे खींच लिए।
खेरागढ़ विधानसभा चुनाव से सुर्खियों में आए थे फौजी
कांग्रेस ने अब फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से रामनाथ सिकरवार को चुनाव मैदान में उतारा है। रामनाथ खेरागढ़ विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी रह चुके हैं और उन्होंने विधानसभा चुनाव में खासी लोकप्रियता हासिल की थी और रामनाथ फौजी के नाम से उन्हें जाना जाता है। विस चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी थी।