Thursday , 9 July 2026
Home आगरा Agra News: Rampratap Chauhan accorded a grand welcome upon his first visit to Agra after becoming the BJP State General Secretary…#agranews
आगरा

Agra News: Rampratap Chauhan accorded a grand welcome upon his first visit to Agra after becoming the BJP State General Secretary…#agranews

13

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद पहली बार आए रामप्रताप चौहान का जोरदार स्वागत. बोले—2027 में फिर से प्रदेश में बनेगी लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार

उत्तर प्रदेश भाजपा में प्रदेश महामंत्री बने रामप्रताप चौहान का आज आगरा में पहली बार आगमन होने पर जोरदार स्वागत किया गया. टूंडला टोल से स्वागत का काफिला शुरू हुआ जो कि एत्मादपुर चौराहा, लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति, राष्ट्रदीप होटल, कुबेरपुर, पी एन सी कोल्ड स्टोरेज, शाहदरा चुंगी, ट्रांस यमुना, रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स होते हुए सुल्तानगंज की पुलिया पर पहुंचा. यहां से रामप्रताप चौहान पर दीवानी स्थित भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे. इसके अलावा यमुना किनारा स्थित राणा प्रताप की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.

सुल्तानगंज की पुलिया पर बने भव्य स्वागत मंच पर भाजपा उत्तर प्रदेश के महामंत्री रामप्रताप चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल चुनाव में सक्रिय होने वाले अवसरवादी दलों का काला चिट्ठा आज प्रदेश की जनता के सामने खुल चुका है. 2017 से पहले की झूट के पुलिंदे को सजोने वाले दलों,महिलाओं और व्यापारियों से अपराध करने वाले दलों को उत्तर प्रदेश की जनता ने जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है और सरकार बनाने के सपने संजोने वाले विपक्ष के नेता अब शून्य की और अग्रसर होते जा रहे है. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत की हैट्रिक होने जा रही और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास कर एक बहुत बड़ी जीत की खुशबू अभी से वातावरण में फैल चुकी है.

स्वागत कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नवीन जैन,भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता,एम एल सी विजय शिवहरे,विधायक जी एस धर्मेश,हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे,राजू परमार,रोहित कत्याल,दीपू जादोन,नवीन गौतम,राहुल सागर,गौरव राजावत,अनीता खरे,डॉक्टर निधि शर्मा,मनमोहन कुशवाह,करुणा निधि गर्ग,अंजू गर्ग,नेहा गुप्ता, माधुरी माहोर,मुरारी लाल गोयल पार्षद,,मनोज कुमार पार्षद,योगेश दिवाकर,शिव शैलेन्द्र,राहुल जैन,पिंटू शर्मा,विवेक लोधी,मनीष अग्रवाल,नवीन प्रजापति,प्रवीणा राजावत,संध्या माहोर,रेखा मनवानी,रेखा शर्मा,ललित शर्मा, हिमांशु ठाकुर,हिमांशु मिश्रा, श्याम राव,हरतेग आहूजा,शिवम सागर, सहित हजारों कार्यकर्ता,युवा शक्ति और बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: ABVP’s 78th Foundation Day celebrated as a student festival in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी का 78वां स्थापना दिवस छात्र महोत्सव के रूप में...

आगरा

Agra News: The Agra Menopause Society raised health awareness among female inmates at the district jail…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मेनोपॉज़ सोसायटी ने जिला कारागार में में महिला बंदियों को स्वास्थ्य...

आगरा

Agra News: The sacred flame of Goddess Jwala Devi has arrived in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आई मां ज्वाला देवी की पावन ज्योत. हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

आगरा

Agra Police have arrested a man carrying a reward of ₹50,000; he had been absconding for 12 years

आगरालीक्स…आगरा में 50 हजार का इनामी पुलिस ने पकड़ा. 12 सालों से...

error: Content is protected !!