आगरालीक्स…ताजमहल पर सुबह से ही रिकॉर्ड भीड़. सैलानियों की लगी लंबी लंबी लाइनें. घंटों इंतजार के बाद ही मिल पाई एंट्री…
दीपावली की छुट्टियां चल रही हैं. आज सूर्य ग्रहण के कारण गोवर्धन की पूजा बुधवार को होगी, ऐसे में आज का पूरा दिन छुट्टी का रहा. ऐसे में लोगों ने इस दिन का एंज्वॉय करने के लिए ताजमहल को ज्यादा चुना. सुबह से ही ताजमहल के लिए लोगों की भीड़ बढ़ती गई. 10 बजे तक तो यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए. ताजमहल के दोनों ही गेटों पश्चिमी और पूर्वी पर पर्यटकों की लंबी लंबी लाइनें लगना शुरू हो गईं.

घंटों इंतजार के बाद मिली एंट्री
लंबी लंबी लाइनों में खड़े पर्यटक भी परेशान हो गए. उन्हें टिकट खरीदने और घंटों लाइन में लगने के बाद ही ताजमहल में एंट्री मिल सकी. हाल ये था कि जो लोग सुबह 9 बजे यहां पहुंचे उन्हें ताजमहल में एंट्री 12 बजे के बाद ही मिल सकी. इसके बाद भी भीड़ कम नहीं हुई और दोपहर तक और ज्यादा बढ़ने लगी. लोग यहां बच्चों और फैमिली के साथ एंज्वॉय करते हुए देखे गए.