आगरालीक्स….आगरा में रिकॉर्डतोड़ गर्मी. आज यूपी में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा. तापमान जानकर चौंक जाएंगे…
आगरा में होली से पहले जहां हल्की सर्दी का अहसास हो रहा था, वहीं होली के बाद अचानक मौसम में इतनी तेजी आई कि मार्च खत्म होने से पहले ही रिकॉर्डतोड़ गर्मी पड़ना शुरू हो गई है. दिन में निकल रही तेज धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. अचानक बढ़ी गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है. उनका कहना है कि जब गर्मी के तेवर अभी से ऐसे हैं, तो मई—जून में क्या होगा.
आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा
आज आगरा का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और ये सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. आगरा आज प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. आगरा से ज्यादा तापमान प्रयागराज में रहा जहां अधिकतम तापमान आज 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा. तीसरे स्थान पर झांसी रहा जहां अधिकतम तापमानल 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/03/24) 40.4
Departure from Normal(oC) 6.0
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/03/24) 23.2
Departure from Normal(oC) 5.1