आगरालीक्स… आगरा में होली पर 29 घंटे में 47 करोड़ की शराब बिकी। हर घंटे सवा करोड़ की शराब पियक्कड़ों ने पी, टल्ली होकर होली खेली।

आगरा में होली पर आठ मार्च को अंग्रेजी और देसी शराब के ठेके बंद थे, इससे एक दिन पहले सात मार्च को आगरा में 12 घंटे में 15 करोड़ की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई। छह मार्च को भी 12 घंटे शराब की बिक्री हुई, वहीं आठ मार्च को पांच घंटे शराब की बिक्री हुई। छह से आठ मार्च तक 29 घंटे शराब की दुकानें खुली और आबकारी विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार आगरा में 47.95 करोड़ की शराब की बिक्री हुई।
सबसे ज्यादा बिकी देशी शराब
आबकारी विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, आगरा में सबसे ज्यादा देशी शराब की बिक्री हुई। छह से आठ मार्च तक आगरा में 5.73 लाख बल्क लीटर देशी शराब की बिक्री हुई, जबकि अंग्रेजी शराब की बिक्री 3.13 लाख बल्क लीटर हुई। बीयर की केन 8.70 लाख बिकी।
पिछले साल से अधिक बिकी शराब
जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी का कहना है कि पिछले साल 2022 में होली से एक दिन पहले 12.50 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी, इस बार 2.50 करोड़ अधिक शराब की बिक्री हुई है।
छह से आठ मार्च तक बिकी शराब
अंग्रेजी शराब 18.80 करोड़ रुपये
देशी शराब 18.60 करोड़ रुपये
बीयर 10.55 करोड़ रुपये