आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से राहत. मरीजों की संख्या में आने लगी कमी. नये मरीजों के मिलने की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक…पढ़ें आज कितने मिले कोरोना पॉजिटिव और कितने हुए ठीक
आगरा में कोरोना से राहत मिलना शुरू हो गई है. मरीजों की संख्या लगातार कमी आने लगी है. ठीक होनेवाले मरीजों की संख्या अधिक है जबकि नये मरीजों की संख्या कम है. रविवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 2795 लोगों के सैंपल लिए गए. इनमें से 5 नये कोरोना मरीज पाए गए हैं. वहीं राहत की बात ये है कि इस दौरान 14 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 31 कोरोना मरीज हैं.
