आगरालीक्स…शहर के जाने—माने गैस्ट्रोएंटरोलाॅजिस्ट डाॅ. दिनेश गर्ग ने बताया क्या है ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस, जब आपका इम्यून सिस्टम ही आपके लिवर का दुश्मन बन जाता है
ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस एक ऐसी स्थिति है जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ही लिवर पर हमला करना शुरू कर देती है। जोड़ों में दर्द, पेट में तकलीफ और थकान ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के सबसे आम लक्षण हैं।
आगरालीक्स के साथ एक साक्षात्कार में आगरा गैस्टो लिवर सेंटर के सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलाॅजिस्ट डाॅ. दिनेग गर्ग ने कहा कि जब प्रतिरक्षा प्रणाली लीवर पर हमला करती है, तो इससे लीवर में सूजन और निशान पड़ सकते हैं। डाॅ. गर्ग ने ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षणों, जोखिमों, कारकों और उपचार के बारे में विस्तार से बताया।
ये हैं ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के शुरुआती लक्षण
डाॅ. गर्ग बताते हैं कि कई बार किसी ऐसे व्यक्ति में भी आॅटोइम्यून हेपेटाइटिस पाई जा सकती है जिसमें इसके कोई लक्षण न हों। ब्लड टेस्ट के दौरान एएसटी और एएलटी के स्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। इसके हावी होने पर मरीजों में भूख न लगना, बुखार, मतली, उल्टी, और पीलिया की शिकायत सामने आ सकती है। यह इतना खतरनाक होता है कि एक-चैथाई रोगियों में पहले निदान के समय ही अंतिम स्तर की लिवर की बीमारी पाई जा सकती है। सिरोसिस वाले मरीजों में उल्टी या मल में खून, पीलिया, पेट में तरल पदार्थ की स्थिति हो सकती है। इसका सबसे गंभीर रूप लिवर फेलियर है।
किन्हें है ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का जोखिम ?
ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का सटीक कारण तो अभी तक ज्ञात नहीं है। हालांकि, विटिलिगो, टाइप 1 डायबिटीज, थायरॉयड, गठिया, अल्सरेटिव कोलाइटिस, ल्यूपस या सीलिएक रोग जैसी ऑटोइम्यून स्थितियों वाले लोगों में ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस विकसित होने का जोखिम अधिक होता है।
ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस का निदान और उपचार
ऐसी स्थिति जिसमें लिवर की बीमारी का कारण सामने नहीं आ पाता है उसमें आॅटोइम्यून हेपेटाइटिस की संभावना हो सकती है। जब भी लीवर की बीमारी का कारण स्पष्ट न हो, तो ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस पर विचार किया जाना चाहिए। कुछ विशेष प्रकार के ब्लड टेस्ट से इसके बारे में पता लगा सकते हैं। ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस के उपचार में स्टेरॉयड और एजैथियोप्रिन जैसी दवाएं इस्तेमाल की जाती हैं जो रोगी स्पीड को धीमा कर सकती हैं या रोक सकती हैं।
- Agra Gastro
- Agra Gastro Liver Center
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Renowned gastroenterologist Dr. Dinesh Garg explains what is autoimmune hepatitis
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- best doctors in agra
- best gastroenterologist in agra
- dr. Dinesh Garg AGra
- gastroenterologist in agra
- raghunath medical college
- raghunath talkies
- renowned doctors in agra
- top doctors in agra
- top gastroenterologist in agra
- when your body's infection-fighting system (immune system) attacks your liver cells