आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज 76 केंद्रों पर आरओ, एआरओ परीक्षा। ( Agra News: RO, ARO Exam at 76 Center in Agra#Agra)
आगरा में आज रविवार को 76 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी यानी आरओ और सहायक समीक्षा अधिकारी एआरओ आयोजित की जा रही है। सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 76 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 35928 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
76 सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा
आरओ, एआरओ परीक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इलेक्र्टोनिक गैजेट परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे।