आगरालीक्स…Agra News : ईमानदारी इन्हीं से जिंदा है। यात्री का रात में बैग छूट गया, बैग में 2.50 लाख रुपये कैश रखा था। आगरा के आईएसबीटी पर यात्री को कैश से भरा बैग चालक और परिचालक ने वापस कर दिया। ( Agra News : Roadways Bus driver & Conductor handover bag full with Rs 2.50 Lakh cash to passenger at ISBT Agra#Agra )
अलीगढ़ डिपो की बस से यात्रा कर रहे आशीष शर्मा का सोमवार को हाथरस में बैग लूट गया, उन्होंने रात 9.22 बजे को आगरा के सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा को फोन किया उन्होंने सेवा प्रबंधक अलीगढ़ को जानकारी दी, उनके द्वारा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ को पूरा प्रकरण बताया गया।
आईएसबीटी पर यात्री को वापस लौटाया कैश से भरा बैग
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज बस जिसमें बैग छूट गया था उसके चालक संविदा कर्मी सुग्रीव कुमार और परिचालक संविदा कर्मी विजय सिंह से वार्ता की तब तक बस आगरा पहुंच चुकी थी। सोमवार की रात 33 बजे आईएसबीटी पर यात्री आशीष शर्मा को 2.50 लाख कैश से भरा बैक चालक और परिचालक ने लौटाया।