आगरालीक्स…सिनेप्रेमियों का सैटरडे, संडे तो ओटीटी ने सैट कर दिया है। 09 फरवरी को 11 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, वहीं वैलेंटाइन वीक में युवाओं का दिल जीतने के लिए रोबोट—इंसान की लव स्टोरी आगरा के नौ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है
आगरा में वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने युवा दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। बताया जा रहा है कि वैलेंटाइन वीक में अच्छे कलेक्शन के लिए फिल्म को शुक्रवार की जगह गुरूवार को ही रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में बड़ी संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और उन्हें इंसान व रोबोटी की यह लव स्टोरी खूब पसंद भी आ रही है। श्री और ओमेक्स समेत आगरा में यह फिल्म एक साथ नौ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। पहले और दूसरे दिन फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला है और लोग अच्छे रिव्यू दे रहे हैं।
इधर ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वालों के सडरडे और संडे भी रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिल से भरपूर हैं, क्योंकि इस वीकेंड एक या दो नहीं बल्कि पूरी 11 फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। जी फाइव पर चार फिल्में और वेब सीरीज खिचड़ी—2, लंतरानी, कटेरा, मिशन पंथुकिस्तान और पलाशेर बाय रिलीज हुई है। वहीं नेटफ्लिक्स पर ए किलर पैराडॉक्स, अल्फा मेल—2, एशेज, भक्षक, गुंटूर करम, लवर, स्टॉकर, किलर का नाम शामिल है। इसके अलावा हॉट स्टार पर सुष्मिता सेन की आर्या—3 वेब सीरीज का अंतिम वार है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि सिनेमा प्रेमियों के लिए शनिवार और रविवार खास होने वाले हैं। वे पूरा समय घर पर या सिनेमाघरों में जाकर एंटरटेनमेंट कर सकते हैं।