Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Rock star Jatin Udasi of Sindhi songs rocked the Jhulelal fair held at Kothi Meena Bazar…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Rock star Jatin Udasi of Sindhi songs rocked the Jhulelal fair held at Kothi Meena Bazar…#agranews

158

आगरालीक्स…आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में लगे मेले में उमड़ी भीड़. सिंधी गीतों के रॉकस्टार जतिन उदासी के सुरों पर झूमे लोग..देखें वीडियो

सिंधी गीतों के रॉक स्टार जतिन उदासी के गीतों ने आज कोठी मीना बाजार में आयोजित जय झूलेलाल मेले में खूब धूम मचाई। हर तरफ भगवान झूलेलाल के भजनों की तरंगे गूंजती नजर आयीं। हां मा सिंधी आयां…, गीत के साथ बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की हजारों आवाज जतिन उदासी की आवाज के साथ स्वर से स्वर मिला रही थी। भगवान झूलेलाल के जयकारे से प्रारम्भ हुई सांस्कृतिक संध्या में सुरों की ऐसी महफिल जमी जो देर रात तक मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत की जादूमयी दुनिया में बांधे रही।

कोठी मीना बाजार में जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजित मेले में आज सिंधी गीतों के रॉक स्टार जतिन उदासी की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने हर किसी को झूमने और गाने पर मजबूर कर दिया। जयखे झूलण जो मिल्यो प्यार, उहो हथ मथे करे…, सिंधी में गालायो…, लाल मेरी पत रखियों…, सिंधी अबाणी बोली, मिठणी अबाणी बोली…, जैसे गीतों पर हर कोई थिरकता नजर आया। जतिन उदासी की टीम में सोनाली, सार्थक, लखन, ऋतुल, अमित, करन शामिल थे। इस अवसर पर श्री सोमनाथ धाम के योगी रुद्रनाथ जी का जन्मदिन भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरु का ताल से बाबा प्रीतमसिंह, योगी जहाजनाथ जी भी मौजूद थे। इससे पूर्व रॉयल सिंधी लेडीज क्लब की ललिता करमचंदानी ने स्यमं रचित गीत स्वाभिनामी सिंधी…, व अंजली खुशलानी ने भगवान झूलेलाल के पुराने कलाम प्रस्तुत किए। वहीं मेले में परिवार संग पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों, माता वैष्णों देवी की गुफा के दर्शन, सिंधी व्यंजनों व झूलों का आनन्द लिया।

सहयोगियों के सम्मान के साथ हुआ मेले का समापन
कोठी मीना बाजार में दो दिवसीय भगवान झूलेलाल के विशाल सांस्कृतिक मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी के व्यवस्था प्रमुख हेमन्त भोजवानी, महेश मंघरानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, सुनील करमचंदानी, जे पी धर्मानी, श्याम भोजवानी ने शहर की सभी पूज्य पंचायतों के अध्यक्ष व कमेटियों के सहयोग के लिऐ पटका पहनाकर आभार व्यक्त किया। सिंधी यूथ क्लब, श्री सोमनाथ धाम व सहयोगी कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। अगले वर्ष मेले को और भव्य व विशाल रूप से आयोजित करने का संकल्प भी लिया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
मेला व्यवस्था प्रमुख हेमन्त भोजवानी, संयोजक महेश मंघरानी, सूर्यप्रकाश मदनानी, जयप्रकाश धर्माणी, श्याम भोजवानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, सुनील करमचंदानी, प० भूपेन्द्र शर्मा,गिरधारीलाल भगत्यानी, सुन्दरलाल हरजानी, नरेश लखवानी, प्रदीप वनवारी,सुरेश सीतलानी, हरीश टहल्यानी, टेकचन्द चिभरानी, वासदेव ग्यामलानी, मनोज नोतनानी, चिम्मन पेरवानी, हीरालाल त्रिलोकानी, लक्ष्मण भावनानी, भगवान आवतानी, रामचंद छाबड़िया, नानकचंद जगवानी, नरेश बत्रा, संजय नोतनानी, सुन्दर चेतवानी, नानकचंद मानवानी, ललित सुमरानी, कन्हैया सोनी,भोजराज लालवानी, विनोद सीतलानी, के लाल त्रिलोकानी, प०विकास शर्मा, विकास जेठवानी, राज छाबड़ा, तरुण हरजानी, पार्षद उमेश पेरवानी, लालचंद मोटवानी, घनश्याम हेमलानी,सोनू मदनानी, विनोद वनवारी, दिनेश नोतनानी, तीर्थदास भावनानी, मोहनलाल धर्मानी, मुकेश तुलानी, प्रकाश मंघवानी, राकेश लालवानी, वासदेव चंदानी, कन्हैया सोनी, हेमन्त धर्मानी, आकाश मूलानी, नन्दू भाई,हरीश लालवानी, प्रकाश दर्यानी, लच्छू भाई,पूजा भोजवानी,लता भगत्यानी, चांदनी भोजवानी, जान्हवी बजाज, संगीता खुशलानी, किरण वरयानी, नेहा धर्मानी, अनूप भोजवानी आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!