आगरालीक्स आगरा में 14 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, एक हजार पदों के लिए 25 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू, जानें ( Agra News: Rojgar Mela on 14th July 2025 in Agra#Agra)
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में 14 जुलाई को राजकीय आई०टी०आई बल्केश्वर आगरा में कौशल विकास, आईटीआई व सोवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अहम बैठक का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में अधिक से अधिक सेवा प्रदाता का प्रतिभाग हेतु आमंत्रण दें, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा सके, जिसके कम में जिला समन्वयक कौशल विकास आगरा मानसिंह भारती द्वारा अवगत कराया कि रोजगार मेले में 25 से अधिक सेवा प्रदाता 1000 से अधिक रिक्त पदों हेतु प्रतिभाग करेंगी।