आगरालीक्स…आगरा में रोमसंस चैरिेटेबिल सोसाइटी ने जिला अस्पताल को सोंपे 1500 एआरवी. शासन की ओर से एआरवी उपलब्ध न होने पर जताई चिंता
जिला अस्पताल में शासन की ओर से काफी समय से एआरवी की आपूर्ति न हो पाने पर अस्पताल प्रशासन की अपेक्षा पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट निरंतर सहयोग कर रही है. 23 जून से आज तक सत्यमेव जयते ट्रस्ट समाजसेवियों के सहयोग से कुल 3500 एआरवी जिला अस्पताल को भेंट कर 14000 कुत्ते व बंदर काटे के मरीजों की मदद कर चुकी है. शुक्रवार को राॅमसंस चैरेटेबिल सोसायटी के सौजन्य से सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने 1500 एआरवी फिर जिला अस्पताल को भेंट किये. रोमसंस चैरेटेबिल सोसायटी के डायरेक्टर विजय खन्ना ने शासन की ओर से एक भी एआरवी की आपूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई कि बाजारों में एआरवी उपलब्ध है, लेकिन शासन की ओर से इनकी आपूर्ति न हो पाना गरीब मरीजों के हितों पर कुठाराघात है।

मुख्य अतिथि डीएम प्रभु नारायन सिंह ने ट्रस्ट की ओर से ये एआरवी सीएमएस अशोक कुमार अग्रवाल को सौंपे. सीएमओ अरुण श्रीवास्तव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे. दोनों अतिथियों ने सत्यमेव जयते के इस उल्लेखनीय सहयोग की सराहना की. सीएमएस ने जानकारी दी कि रोजाना मरीजों के कम से कम 100 एआरवी की जरूरत रहती है. किशोर खन्ना ने शासन से इनकी आपूर्ति के प्रयास करने पर जोर दिया. विकास खन्ना भी मौजूद रहे. उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी सहयोग के लिये आगे आने की बात कही. अध्यक्ष मुकेश जैन ने दानदाता के प्रति आभार जताते हुए शीघ्र शासन की ओर से आपूर्ति होने की उम्मीद जताई. महामंत्री गौतम सेठ ने बताया कि विधायकों व प्रशासन स्तर पर भी इसके लिये प्रयास किए गये. लेकिन किसी ने भी इस ओर अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया हैं.
इस मौके पर हेल्प आगरा के नोरमन थाॅमस, रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव अग्रवाल, डॉ पीयूष जैन, हरीश भाई, रवि बंसल, राम भाई आदि की उपस्थिति रही. दो साल पूर्व भी एआरवी की ऐसी संकट स्थिति बनने पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने लगभग 7000 एआरवी विभिन्न समयों पर भेंट कर जिला अस्पताल में एआरवी की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की थी.