Friday , 24 January 2025
Home आगरा Agra News: Rotary Club Agra Grace came forward to save the environment in Agra. Saplings planted in Taj Nature Walk…#agranews
आगरा

Agra News: Rotary Club Agra Grace came forward to save the environment in Agra. Saplings planted in Taj Nature Walk…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पर्यावरण बचाने आगे आया रोटरी क्लब आगरा ग्रेस. ताज नेचर वॉक में किया पौधारोपण…

जीवन बचाना है तो वृक्ष लगाना है। इसी उद्देश्य से रोटरी क्लब आगरा ग्रेस और आगरा ओ बीएस एंड गाइनी की ओर से मंगलवार को ताज नेचर वॉक में पौधारोपण किया गया।  मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना जरूरी है। उन्होंने रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की संस्थापक प्रेसिडेंट डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा की तारीफ की और कहा रोटरी क्लब पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विशिष्ट अतिथि इनकम टैक्स की डिप्टी डायरेक्टर आशिमा महाजन ने भी पौधारोपण अभियान और क्लब के सदस्यों के कार्य को सराहा। इससे पहले डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा, क्लब की अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, डॉक्टर नीतू चौधरी और गरिमा मंगल ने अथितियों का स्वागत किया। इस मौके पर डॉक्टर अनुपम त्यागी, डॉक्टर संजना महेश, डॉक्टर शमिता पंजवानी, डॉक्टर वनमाला यादव, डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर रेखा रानी, डॉक्टर नीलम रावत, डॉक्टर नमिता सक्सेना, डॉक्टर स्वाति पाठक और डॉक्टर संधि जैन *साथ ही क्लब की मेंबर्स डॉक्टर चांदनी, सुनीता सिंह, साधना भार्गव, सविता जैन, रुनु दत्ता, शालिनी अग्रवाल, जीनत जीशान ने भी पौधारोपण किया।

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 24th January 2025#Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 24 जनवरी को 2024 को उठावनी और...

आगरा

Agra News: Athlete Mitch Hutchcraft learns about the condition of elephants in Wildlife SOS…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पहुंंचे एथलीट मिच हचक्राफ्ट ने जाना हाथियों का हाल. वाइल्डलाइफ एसओएस...

आगरा

Agra News: Tight security at all railway stations of Agra on 26 January. Disaster management room also built…#agranews

आगरालीक्स—आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों पर 26 जनवरी को लेकर कड़ी सुरक्षा....

आगरा

Agra News: There will be free entry in Taj Mahal for three days due to Shahjahan Urs..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन तक ताजमहल में होगी फ्री एंट्री. शाहजहां—मुमताज की...