आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब आफ आगरा ने एक स्कूल में स्थापित की कंप्यूटर लैब तो दूसरे स्कूल में साफ पानी की व्यवस्था की…
लोपामुद्रा विद्या मंदिर में स्थापित की कंप्यूटर लैब

रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा ताजगंज स्थित लोपामुद्रा विद्या मंदिर में आज एक नवीन कंप्यूटर लैब की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन मेजर डोनर रोटेरियन राम सरन मित्तल के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या बृजेश जादौन ने बताया कि स्कूल में लंबे समय से कंप्यूटर शिक्षा का अभाव था। विद्यालय सचिव मिलखान सिंह तोमर के अनुरोध पर रोटरी क्लब ऑफ आगरा ने इस कमी को पूरा करते हुए छात्रों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की। विद्यालय प्रबंधक केके मोहंती ने रोटरी क्लब के इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा की उनका क्लब नगर के अनेक विद्यालयों मे कार्य कर चूका है और जहाँ भी आवश्यकता होती है, उनका क्लब सदैव अपनी सेवा देने के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने यह भी बताया की यह कंप्यूटर लैब क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन राम सरन मित्तल का पूर्ण सहयोग से स्थापित की गयी है। इस अवसर पर रोटेरियन राजीव लोचन भारद्वाज, रोटेरियन एल. डी. अग्रवाल, रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन दिगंबर सिंह, रोटेरियन इरा शर्मा, रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन मुकेश चतुर्वेदी, रोटेरियन मनोज कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की

रोटरी क्लब ऑफ आगरा द्वारा आगरा कैंट स्थित विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में स्वच्छ पेयजल की सुविधा, साइकिल स्टैंड एवं फुटपाथ का निर्माण कार्य संपन्न किया गया। इन सुविधाओं का लोकार्पण मेजर डोनर रोटेरियन राम सरन मित्तल द्वारा क्लब अधिकारीयों की उपस्तिथि मे किया गया। रोटरी क्लब ऑफ आगरा की अध्यक्ष रोटेरियन नम्रता पणिकर ने कहा कि क्लब शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय मे किये गए कार्यों में क्लब के वरिष्ठ सदस्य रोटेरियन राम सरन मित्तल का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मानेंद्र तिवारी ने क्लब के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटेरियन राजीव लोचन भारद्वाज, रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन इरा शर्मा, रोटेरियन सुनील कपूर, रोटेरियन मुकेश चतुर्वेदी, रोटेरियन मनोज कुमार, सहित अशोक शर्मा, ओपी गर्ग, पुष्पेंद्र सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।