आगरालीक्स …..आगरा में रोटरी क्लब आफ आगरा रॉयल के होली मिलन समारोह में उड़ा अबीर और गुलाल।

शनिवार को विभव आउट हाउस विभव नगर में रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रोटरी सखियों ने पारंपरिक परिधानों में आकर होली के गीत गाकर और रसिया पर नृत्य करके होली मान्यी गयी।
सचिव आरती मेहरोत्रा व संगीता अग्रवाल कोषाध्यक्ष ने सभी सदस्यों का चंदन गुलाल लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने होली गीत, हास्य कविताएं व सुंदर नृत्य प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।शारदा गुप्ता जी क्लब अध्यक्ष ने अपने स्वागत भाषण में सभी सदस्यों को होली पर ऑर्गेनिक रंगो से होली खेलने और पानी की बचत कर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। क्लब ट्रेनर डा आलोक मित्तल जी ने क्लब की आगामी गतिविधियों से परिचित कराते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी। सभी सदस्य गोली के गीतों के ऊपर थिरक कर वी रंग लगाकर आनंदित हुए ।डाक्टर अपर्णा पोद्दार जी व रो आशीष अग्रवाल ने अंत में सभी को धन्यवाद दिया।