आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज शाम चार बजे से रूट डायवर्जन, बल्केश्वर, जीवनीमंडी की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। परिक्रमा के साथ ही बल्केश्वर मंदिर मेला आज से। देखें ( Agra News: Route diversion for Shiv Temple Parikrama in Agra from Today 4 PM#Agra)
आगरा में सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर पर मेला के साथ ही परिक्रमा भी लगती है। आज यानी रविवार शाम से आगरा के चारों कोनों पर बने शिव मंदिरों के साथ ही श्रीमनकामेश्वर मंदिर और रावली मंदिर की भोले के भक्त परिक्रमा लगाएंगे। इसके लिए रविवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन किया गया है।
बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी
बाहरी वाहनों की नो एंट्री रहेगी
आगरा में रविवार शाम चार बजे से बाहरी वाहनों की नो एंट्री शुरू हो जाएगी और सोमवार तक नो एंट्री रहेगी। मथुरा, फिरोजाबाद, हाथरस, ग्वालियर की तरफ से आने वाले वाहनों को बाईपास और अन्य वैकल्पिक मार्गों से होकर निकाला जाएगा। शहर के अंदर कोई भी वाहन नहीं आएंगे। इसके लिए जगह जगह बैरियर लगाए गए हैं जिससे कोई वाहन अंदर ना आ सके।

वाटरवक्र्स से बल्केश्वर, जीवनीमंडी की तरफ नहीं चलेंगे वाहन
सावन के दूसरे सोमवार पर बल्केश्वर मंदिर मेले का आयोजन किया जाता है। बल्केश्वर मंदिर मेला का शुभारंभ रविवार शाम चार बजे होगा। इसके साथ ही शिव मंदिरों की परिक्रमा भी शुरू हो जाएगी। इसे देखते हुए वाटरवक्र्स से बल्केश्वर और जीवनमंडी मार्ग पर सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे कोई भी वाहन आ जा नहीं सकेंगे इसके लिए भी बैरियर लगाए जाएंगे।