आगरालीक्स ……आगरा में 21 से 24 सितंबर जनकपुरी महोत्सव के लिए बड़े स्तर पर रूट डायवर्ट किया गया है। जनकपुरी दयालबाग में सजाई जा रही है, पार्किंग स्थल भी चिन्हित।
आगरा में 21 से 24 सितंबर तक दयालबाग में जनकपुरी में भीड़ उमड़ेगी, 21 सितंबर बुधवार को रामबरात निकलेगी और 22 सितंबर को जनकपुरी में पहुंच जाएगी। दयालबाग में केंद्रीय हिंदी रोड संस्थान पर मंगलम शिला के बगल में रोड पर ही जनक महल बनाया गया है। लोगों की भीड़ को देखते हुए दयालबाग क्षेत्र में 21 सितंबर शाम चार बजे से 24 सितंबर तक रूट डायवर्ट किया गया है।
इन क्षेत्रों से वाहनों के प्रवेश पर 21 से 24 सितंबर तक रोक
खंदारी चौराहे से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी तिराहा और नगला हवेली और दयालबाग 100 फीट रोड, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज से किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।

ये रहेगा रूट डायवर्जन
खंदारी चौराहे से केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड, नगला बूढ़ी तिराहा और नगला हवेली और दयालबाग 100 फीट रोड, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज पर सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध
भगवान टाकीज, खंदारी चौराहा, दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज से भारी वाहन और चार पहिया वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध
भगवान टॉकीज से खंदारी चौराहे तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध
वीवीआईपी के लिए पार्किंग स्थल
नगला बूढ़ी तिराहा भैरों मंदिर के पास जनक महल के पीछे
आम जनों के लिए पार्किंग स्थल
दयालबाग की तरफ से आने वाले वाहन
सन फलोवर स्कूल
एलोरा एन्क्लेव
आशी गार्डन
खंदारी की तरफ से आने वाले वाहन
बम्बई वाली बगीची
लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास
केंद्रीय हिंदी संस्थान सड़क के दोनों तरफ खाली जगह पर