आगरालीक्स ….आगरा की भीड़भाड़ वाली सदर तहसील से रैकी के बाद 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी,
रुपये से भरे बैग को लेकर भागे चोर के पीछे भागे लोग लेकिन उसे पकड़ नहीं सके। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

आगरा की सदर तहसील में स्टांप वेंडर मुस्तका निवासी किरावली का बस्ता है। बुधवार को चार रजिस्ट्री के लिए लोगों ने मुस्तका से स्टांप लिए। इसके एवज में एक चार पार्टियों ने 12.50 लाख रुपये कैश आया था। इसमें से 500 500 रुपये की 18 गडडी और 200 रुपये की एक गडडी थी, इसके साथ ही डेढ़ लाख रुपये अलग से कैश था।
10 लाख रुपये से भरा बैग लेकर भाग गया चोर
मुस्तका के अनुसार, शाम साढ़े चार बजे उन्होंने घर जाने के लिए बैग बिस्तर पर रख दिया और जूते पहन रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और उनका कैश से भरा बैग लेकर भागा, उन्होंने चोर चोर शोर मचाया। तहसील में मौजूद लोगों पहले कुछ समझ नहीं पाए, मुस्तका ने चोर के पीछे दौड़ लगा दी, तहसील में मौजूद लोग भी चोर के पीछे दौड़े। तहसील के गेट तक लोग दौड़कर पहुंचे, उन्होंने चारों तरफ देखा लेकिन चोर दिखाई नहीं दिया। चोर काले रंग की जैकेट पहना हुआ था।
रैकी के बाद चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सूचना पर पुलिस पहुंच गई, आस पास के क्षेत्र के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जबकि तहसील में लोगों का कहना है कि जिस तरह से चोरी की गई है उससे लग रहा है कि रैकी के बाद कैश से भरा बैग लेकर चोर भागा है। उसके साथ कई और लोग हो सकते हैं, तहसील के गेट पर पहुंचने के बाद वह अपने साथी के साथ बाइक या कार से भाग गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।