आगरालीक्स…. आगरा में एक महीने में बैंकों में कितने 2000 के नोट जमा हुए हैं, यह जानकर होश उड़ जाएंगे। एक महीने पहले 23 मई से 2000 के नोट बदलने शुरू हुए थे।

सितंबर में 2000 के नोटों को चलन से बाहर करने पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले 23 मई से 2023 से 2000 के नोटों को बैंक से बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिले में बैंकों की 428 ब्रांच हैं। इनमें दो हजार के नोट बदलने के साथ ही जमा हो रहे हैं। एसबीआई की 60 ब्रांच हैं, छीपीटोला ब्रांच में एसबीआई की चेस्ट है, यहां अभी तक दो हजार के 2600 बंडल जमा हो चुके हैं। एक बंडल में 20 लाख रुपये होते हैं, इस तरह 52 करोड़ रुपये एसीबीआई की चेस्ट में ही जमा हो चुके हैं।
एक महीने में 1038 करोड़ रुपये जमा, हर रोज 45 करोड़
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 23 मई से 23 जून तक आगरा की बैंकों में 1038 करोड़ दो हजार रुपये के नोट जमा हुए हैं। अभी भी हर रोज 45 करोड़ रुपये बैंकों की चेस्ट में जमा हो रहे हैं।