आगरालीक्स…Agra News: आगरा के होटल और बार में सप्लाई होने आई पांच करोड़ की हेरोइन जब्त, नाइजीरिया का युवक भी शामिल, दो अरेस्ट। ( Agra News: Rs 5 crore heroin coming for supply in Bar & Club of Agra seize, Two arrested#Agra )
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की आगरा यूनिट और मथुरा के नौहझील पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार शाम को यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट से स्कूटी को रुकवाया, स्कूटी की जांच में दो पैकेट मिले। स्कूटी पर दो युवक थे, पकड़े गए युवक गुरुग्राम निवासी वकार उर्फ साहिल और दिल्ली के सीलमपुर निवासी फैजान हैं। इनके पास से 1.45 किलो हेरोइन बरामद की गई है, इसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ नौ लाख है।
गुरुग्राम के बार में सप्लाई करने वाले के संपर्क में आने के बाद शुरू किया काम
पुलिस पूछताछ में पकड़े गए वकार और फैजान ने बताया कि उनकी आठ नौ साल पहले उनकी मुलाकात दिल्ली के अमन से हुई थी, अमन गुरुग्राम के बार और क्लब में एजेंट के रूप में काम करता था और लोगों को हेरोइन सप्लाई करता था इसके बाद इन दोनों ने भी हेरोइन सप्लाई करना शुरू कर दिया।
आगरा के बार और क्लबों में होनी थी हेरोइन सप्लाई
पिछले कुछ सालों में आगरा में बड़ी संख्या में रुफ टॉप खुले हैं। विदेशी पर्यटक भी आते हैं, ये नशे के लिए हेरोइन का इस्तेमाल करते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिल्ली के अमन ने उनकी मुलाकात नाइजीरिया के टीम अमन नीग्रो से कराई थी, उससे व्हाटस एप कॉल पर बात होती थी, वही हेरोइन की सप्लाई देता था और यह भी बताता था कि हेरोइन के पैकेट कहां और किसे देने हैं। हेरोइन की सप्लाई आगरा के बार और क्लबों में करने के लिए आई थी, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिए हैं जांच की जा रही है।