आगरालीक्स ..सावधान, आगरा में व्यापारी फैक्ट्री के बाहर अपनी होंडा सिटी कार को खड़ी कर अंदर चले गए, कार का शीशा तोड़कर पांच लाख कैश और लैपटॉप चोरी। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के कमला नगर के रहने वाले विभोर कंसल की फाउंड्री नगर, यमुना पार में कंसल आयरन फैक्ट्री है। वे बुधवार शाम को होंडा सिटी कार से अपनी फैक्ट्री कंसल आयरन गए थे। उन्होंने कार को बाहर खड़ा किया और फैक्ट्री के अंदर चले गए। फैक्ट्री से जब बाहर आए तो कार के शीशे टूटे हुए थे।
पांच लाख कैश और लैपटॉप चोरी
कार के शीशे टूटे हुए थे। कार से पांच लाख रुपये कैश और लैपटॉप गायब था। विभोर बंसल के फैक्ट्री के अंदर जाते ही चोरों ने कार का शीशा तोड़ दिया और कार में पांच लाख कैश से भरे बैग और लैपटॉप को चोरी कर ले गए। व्यापारी विभोर कंसल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक फोटो