आगरालीक्स …Agra News : .आगरा में फ्लिपकार्ट के वेयर हाउस से 77 लाख का सामान गायब, लॉजिस्टिक कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों पर केस दर्ज। ( Agra News : Rs 77 Lakh Footwear missing from Flipkart warehouse, case registered#Agra )
कटरा गड़रियान रकाबगंज के रहने वाले प्रज्जवल आर्या की वैलिंटो नाम से फुटवियर कंपनी है। आनलाइन ट्रेडिंग का काम करते हैं, प्रज्जवल आार्य ने पुलिस को बताया कि दिवाली से लेकर नए साल तक उनकी कंपनी को फ्लिपकार्ट के माध्यम से आनलाइन फुटवियर के आर्डर मिले थे। फ्लिपकार्ट का वेयर हाउस सिकंदरा में हैं। इन आर्डर को लॉजिस्टिक कंपनी ग्लैम के माध्यम से ग्राहकों को सप्लाई किया गया।
छह हजार फुटवियर वापस ना करने का आरोप
प्रज्जवल आर्या का कहना है कि एक महीने पहले आनलाइन पोर्टल चेक किया, उन्होंने 10 हजार फुटवियर कंपनी को भेजे थे। पोर्टल में छह हजार फुटवियर वापस दर्शाए जा रहे थे। इस बारे में लॉजिस्टिक कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। आरोप है कि छह हजार फुटवियर जिनकी कीमत 76.95 लाख रुपये है उसे ग्राहकों ने वापस किया था इसे कंपनी के कर्मचारियों ने कहीं और बेच दिया है। डीसीपी सिटी सूरज राय के अनुसार, प्रज्जवल वर्मा की तहरीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इसमें ग्लैम लॉजिस्टिक के मालिक प्रियंक जेन, प्रबंधक कुंदन पांडे, कर्मचारी रज्जी, अमित शर्मा, सुरेंद्र राय, सतीय जैन, फरदीन को नामजद किया गया है। साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।