Friday , 19 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Rs. 87 Lakh duped of Gold Company, 37 loans passed by keeping fake jewellery..FIR lodged…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Rs. 87 Lakh duped of Gold Company, 37 loans passed by keeping fake jewellery..FIR lodged…#agranews

471

आगरालीक्स…आगरा में लोगों ने अपनी ज्वैलरी गिरवी रख लाखों रुपये का लिया गोल्ड लोन, जांच में ज्वैलरी निकली नकली. कंपनी के होश उड़े, कर्मचारियों सहित 23 पर मुकदमा

आगरा में लोगों ने एक गोल्ड कंपनी को 87 लाख का चूना लगा दिया है. कंपनी की शास्त्रीपुरम आगरा ब्रांच में चार कर्मचारियों की मदद से नकली ज्वैलरी रखकर 37 लोन पास करा लिए गए. इसकी जानकारी होने पर कंपनी के होश उड़ गए . जांच में 87 लाख से अधिक का नुकसान कंपनी को हुआ है जिसके बाद कंपनी के मैनेजर ने थाना सिकंदरा में चार कर्मचारियों सहित 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

शास्त्रीपुरम में है कंपनी की ब्रांच
केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड मुंबई बेस्ट एक लोन कंपनी है. आगरा के शास्त्रीपुरम गोलचक्कर चौराहे पर कंपनी का ब्रांच आफिस बना हुआ है. कंपनी के रीजनल मैनेजर अमरेश श्रीवास्तव पुत्र मोहन कृष्ण श्रीवास्तव ने थाना सिकंदरा में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार ग्राहकों के एक समूह ने अलग—अलग दिनों के दौरान अपनी नकली ज्वैलरी को गिरवी रखकर लोन पास करा लिया. इसमें कुछ कर्मचारियों का सहयोग रहा. कंपनी मैनेजर ने चार कर्मचारियों अजय प्रताप सिंह पुत्र रामवीर सिंह, रोहित उपाध्याय पुत्र हरिओम उपाध्याय, अर्जित सिंह जादौन पुत्र सुजीत कुमार और हरीमोहन पुत्र हरीओम सहित 23 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. रीजनल मैनेजर का कहना है कि इन कर्मचारियों के सहयोग से नकली ज्वेलरी के जरिए 37 लोन पास किए गए है जिससे कंपनी को 87 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Medicity develop in 60 hectare near Inner Ring road Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ग्रेटर आगरा में 60 हेक्टेयर में मेडिसिटी...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Agra Youth drown in Radhkund died

मथुरालीक्स …आगरा का युवक गोवर्धन परिक्रमा के दौरान राधाकुंड में स्नान करते...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman climb over third floor of hotel in Tajganj

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल पर चढ़ी महिला,...

बिगलीक्स

Agra Live News: Temperature rises in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तापमान 40 डिग्री के पार, जानें आज...

error: Content is protected !!