Saturday , 27 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Sad and painful, three year old innocent daughter dies in front of mother in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Sad and painful, three year old innocent daughter dies in front of mother in Agra…#agranews

625

आगरालीक्स..दुखद और दर्दनाक, आगरा में मां के सामने तीन साल की मासूम बेटी की मौत. पिता शव को गोद में लेकर दौड़ा

आगरा में दर्दनाक हादसे में तीन साल की मासूम की मौत हो गई है. यह दुखद खबर थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी की है. बच्ची अपनी मां के साथ बाजार जा रही थी कि तभी पुलिया निर्माण में लगे एक ट्रैक्टर की चपेट में बच्ची आ गई जिसके कारण यह हादसा हुआ. घटना के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया है. सूचना पर बच्ची के अन्य परिजन पहुंच गए. इधर बच्ची का पिता शव को सड़क पर दौड़ा और थाने के पास धरने पर बैठ गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

घटना ट्रांस यमुनना कॉलोनी बी ब्लॉक में हेरिटेज स्कूल के पास की है. यहां कई दिनों से पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है. दोपहर में टेढ़ी बगिया के महादेवी नगर की रहने वाली राजकुमारी अपनी तीन साल की बेटी पलक के साथ बाजार में सामान खरीदने आई थी तभी वहां पर पुलिय निर्माण में लगा एक ट्रैक्टर मुड़ने लगा और इसकी चपेट में बच्ची आ गई. लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने बिना देखे ही ट्रैक्टर को मोड़ दिया. घायल बच्ची को अस्प्ताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है.

इसके बाद पिता अस्पताल से बेटी के शव को गोद में लेकर दौड़ते हुए बाहर आया और पुलिस ट्रांस यमुना चौकी केसामने धरने पर बैठ गया. पिता का आरोप है कि ड्राइवर और नगर ​निगम के ठेकेदार की लापरवाही से बेटी की जान गई है. पुलिस कार्रवाई की बजाए मामले को दबाने में लगी है. परिजनों की मांग है कि चालक को अरेस्ट किया जाए. और मुआवजा दिया जाए. थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे का कहना है कि तीन साल की बच्ची की मौत के मामले में शिकायत मिली हे. ठेकेदार को भी थाने पर बुलाया गया है.जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis will unveil the statue of Lokmata Ahilyabai Holkar on 30th June 2026 in Agra.

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणड़नवीस लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in scooty in Apartment Parking in Sikandara Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अपार्टमेंट की पार्किंग में स्कूटी में लगी आग,...

बिगलीक्स

Agra Civic News: BJP Parshad Dharna for Road in Ward 36 in Agra

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में सड़क बनने के 24 घंटे बाद ही...

बिगलीक्स

Agra Live News: The medical team from 60 Para Field Hospital departed from Hindon Air Force Station northern Venezuela

आगरालीक्स…Agra News: वेनेजुएला में भूकंप प्रभावितों के इलाज के लिए आगरा से...

error: Content is protected !!