आगरालीक्स…आगरा के पुलिस लाइन में भी शुरू हुई संकल्प जल सेवा. यहां आने वाले हर व्यक्ति को मिलेगा शीतल जल…
आज पुलिस लाइन परिसर में संकल्प की जलसेवा “प्याऊ” का शुभारंभ श्री केशव चौधरी(अपर पुलिस आयुक्त) एवं डॉ.डी.वी.शर्मा (हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर,माल्यार्पण कर किया गया।सभी अतिथियों का स्वागत चंदन लगाकर एवं पटका पहना कर किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संकल्प की प्याऊ शुरू की गई है।इस पर पानी पिलाने वाले की भी सुविधा उपलब्ध है।जो आगुन्तको के लिए अति सुविधाजनक है। संकल्प सेवा संस्था की प्याऊ पर घड़ों में शीतल कर जल सेवा की जाती है जो अनुकरणीय है।संस्था इसके लिए बधाई की पात्र है।
डॉ.डी.वी.शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस भीषण गर्मी में संकल्प द्वारा की जा रही सेवा,एक यज्ञ के समान है।और इस सेवा से यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है।इसके लिए संकल्प की पूरी टीम बधाई की पात्र है। संकल्प के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित ने बताया कि संकल्प विगत 12 वर्षों से लगातार विभिन्न जनउपयोगी स्थानों पर इसी प्रकार जल सेवा करता रहा है।जल सेवा प्रतिदिन लगातार 6 महीने सेवा करता रहेगा एवं शीघ्र ही अन्य जनउपयोगी स्थानों पर संकल्प जल सेवा शुरू की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिल्क शेक का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में संकल्प से,ब्रजेश पंडित,राहुल शर्मा,मधु शर्मा,सोमा सिंह,दिनेश शर्मा,धर्मवीर कौशिक,मुकेश निर्वाणिया,आशीष लवानिया,अंशुल पंडित,गौरव जैन,अमन कुलश्रेष्ठ,हर्षित,राजकपूर,रवि शर्मा,सावन कुमार,मुवीन अहमद आदि रहे।