आगरालीक्स…. आज से सावन माह शुरू हो गया है। पहले सोमवार पर श्री राजेश्वर मंदिर पर मेला लगता है, श्री राजेश्वर मंदिर में शिवलिंग तीर बार रंग बदलते हैं, जानें इतिहास। ( Agra News: Sawan Month Start, Shree Rajeshwar Temple Mela on first Monday#Agra )
सावन का महीना 11 जुलाई से नौ अगस्त तक रहेगा। आगरा में चारों कोने पर श्री राजेश्वर मंदिर, श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ मंदिर और श्री कैलाश मंदिर हैं।
इसके साथ ही मध्य में श्री रावली मंदिर और श्री मनकामेश्वर मंदिर हैं। सावन के हर सोमवार पर मेला लगता है इसकी शुरूआत श्री राजेश्वर मंदिर से होती है, रविवार शाम को श्री राजेश्वर मंदिर मेला का उद्घाटन होगा।
और दूसरे सोमवार को बल्केश्वर मंदिर मेला पर आगरा के शिवालयों की परिक्रमा लगती है।
दिन में तीन बार रंग बदलते हैं शिवलिंग
पुजारी रुपेश उपाध्याय के अनुसार, श्री राजेश्वर मंदिर का इतिहास 900 साल पुराना है। किवदंती है कि राजा खेड़ा के एक सेठ नर्मदा नदी के समीप से बैलगाड़ी में शिवलिंग लेकर जा रहे थे, आगरा में आने के बाद वे एक कुआं के पास पानी पीने के लिए रुके। उन्हें स्वप्न आया कि शिवलिंग यहीं स्थापित कर दें, इसके बाद भी वे शिवलिंग ले जाने लगे तो उनकी बैलगाड़ी आगे नहीं बढ़ी। उन्होंने उसी स्थान पर शिवलिंग स्थापित कर दिए, वह अब श्री राजेश्वर मंदिर है। श्री राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के उप सचिव पप्पू ठाकुर के अनुसार, शिवलिंग तीन में तीन बार अपना रंब दलते हैं। सुबह मंगला आरती में श्वते रंग, दोपहर में हल्का नीला और शाम को आरती के समय हल्के गुलाबी रंग के दिखाई देते हैं।