आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी.
आगरा कॉलेज,आगरा के प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ल की सूचनानुसार स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक व मौखिक परीक्षाऐं निंन्नलिखित कार्यक्रमानुसार आयोजित की जा रही हैं. शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दिनांक 5 जून 2022 को बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रातः 6.30 बजे से तथा बीए द्वितीय व तृतीय वर्ष की सांय 4.00 बजे से आगरा कॉलेज क्रीड़ांगन पर आयोजित की जा रही हैं.

अंग्रेजी विभाग की एमए फाइनल रेगुलर के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षाएं दिनांक 7 जून 2022 को प्रातः 11.00 बजे से अंग्रेजी विभाग में आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि समस्त विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र के साथ समय से उपस्थित होना अनिवार्य है. जो छात्र-छात्राएं समय से उपस्थित नहीं होंगे उन्हें अनुपस्थित घोषित कर दिया जाएगा. यह जानकारी मीडिया समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल ने दी.