Monday , 15 June 2026
Home आगरा Agra News: School children in Agra became aware about voting…#agranews
आगरा

Agra News: School children in Agra became aware about voting…#agranews

144

आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों ने किया मतदान के लिए जागरूक. रैली निकाली और नारे लगाकर सभी को मतदान करने को कहा

आज कंपोजिट विद्यालय, श्यामादेवी तथा प्राथमिक विद्यालय, मंडी सईद खां, संजय प्लेस, आगरा पर मतदाता जागरूकता अभियान मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों द्वारा सुबह मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ विभागाध्यक्ष, आरबीएस कॉलेज प्रो0 बसंत बहादुर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।

रैली में विद्यालय के बच्चों के साथ आरबीएस कॉलेज के प्रशिक्षु तथा डायट आगरा के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा भी प्रतिभाग किया गया, बच्चों द्वारा सभी को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए नारे भी लगाए गए, रैली का प्रतिनिधित्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा द्वारा किया गया। तत्पश्चात स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी, आगरा के नेतृत्व में बच्चों के अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया, मतदाता जागरूकता संगोष्ठी में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र सिंह, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्राचार्य डायट आगरा डा0 इंद्रप्रकाश सोलंकी, तथा रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा0 अनिल वशिष्ठ, बेसिक शिक्षा से डा0 अजय यादव जी द्वारा सभी अभिभावकों को 07 मई को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया तथा मतदान दिवस को चुनाव का पर्व देश का गर्व के रूप में मनाने को कहा गया।

मतदान दिवस से संबंधित विद्यालय के बच्चों द्वारा एक लघुनाटिका भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में आरबीएस कॉलेज (शिक्षा संकाय) के बीएड प्रशिक्षु तथा डीएलएड प्रशिक्षु द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई, बच्चों के लगभग 100 अभिभावकों ने कार्यक्रम में प्रतिभा किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु अंजली वर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव कुमार शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उक्त अवसर पर डा0 हरीश चंद्र, डा0 प्रवेश पाल, डा0 दिनेश कुमार, डा0 अक्षय कुमार, डा0 सुरेश कुमार तथा एआरपी करण सिंह धाकड, राखी वर्मा तथा अंकित ओम कुमार, चित्रा गौतम, शिवानी रिचा, शैलेश, विवेक, रमन, प्रियदर्शन, नीरज हर्षिता, शिवांगी इत्यादि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live news: There may be rain in Agra at night, weather changes from evening…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को हो सकती है बारिश, शाम से बदला मौसम....

आगरा

Obituaries of Agra on 15th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra Live News: Shri Kshetra Bajaja Committee received 5 BiPAP machines as a donation for patient care…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को मरीजों की सेवार्थ दान में...

आगरा

Agra Live News: A message of healthy living was conveyed by cycling in a rally held in Agra on Blood Donation Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रक्तदान दिवस पर रैली में साइकिल चलाकर से दिया स्वस्थ...

error: Content is protected !!