Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: School children will make a large chain on 23th December 2024…#agranews
आगरा

Agra News: School children will make a large chain on 23th December 2024…#agranews

442

आगरालीक्स…आगरा में गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों और माता गुजर कौर को नमन करने 23 December को स्कूली बच्चे बनाएंगे बृहद श्रृंखला…

पंजाबी विरासत के तत्वाधान मे पिछले 5 साल की तरह 6वीं साल स्कूली बच्चों की श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिब जादो एवं माता गुजर कौर को नमन करने के एम जी रोड पर स्पीड कलर लैब से भगवान टॉकीज एवं सुभाष पार्क तक एक साइड बृहद श्रृंखला बनाई जाएगी। यह जानकारी प्रेस वार्ता में उपस्थित पंजाबी विरासत के अध्यक्ष पूरन डावर,कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वर्मा एवं महामंत्री बंटी ग्रोवर ने दी।

उन्होंने बताया कि इसमें स्कूली बच्चों की संस्था अप्सा, अस्वा, नप्सा, बोसा, डी आई ओ ऑफिस एवं समाज के स्कूलों का सहयोग मिलेगा। यह श्रृंखला एक साइड होगी और इससे एम जी रोड किसी प्रकार से बाधित नहीं होगा। साथ ही इन्होंने बताया कि पिछले साल की तरह इस बार भी श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चारो साहिब जादे बाबा अजीत सिंह,बाबा जुझार सिंह ,बाबा जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह जिनकी उम्र क्रमश 17 साल,13 साल,9 साल एवं 7 साल की चार केटेगरी में चारों बच्चों/ बच्चियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सहयोगी स्कूल को प्रशस्ति पत्र एवं सभी बच्चों को स्वल्पाहार दिया जाएगा।प्रत्येक स्कूल के बच्चों के हाथ में चारों साहिबजादो के पोस्टर होंगे।इस बार लगभग 100 से ऊपर स्कूल की भागीदारी हो रही है। प्रेस वार्ता में उपरोक्त तीनों के अतिरिक्त अशोक अरोरा ,रानी सिंह,कुसुम महाजन,हिमांशु सचदेवा,राज कुमार घई, मन्नू महाजन, कुलदीप सिंह कोहली आदि उपस्थित रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!