आगरालीक्स….आगरा में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर डीएम ने नये आदेश जारी किए…
आगरा में नौवीं से कक्षा 12 वीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद किया गया था, मंगलवार को धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। छात्रों के साथ ही शिक्षक भी सोच रहे थे कि 11 जनवरी से स्कूल खुल जाएंगे।

14 जनवरी तक कक्षा 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद
डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने आदेश जारी किए हैं, इसमें कहा गया है कि कक्षा नौ से 12 वीं तक के स्कूलों में 11 से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। जबकि कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के स्कूलों में पहले ही 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका था। आगरा में मौसम अभी भी ठंडा बना हुआ है, हालांकि दिन में निकल रही धूप ने लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत दी है लेकिन सुबह घना कोहरा छा रहा है और रात को शीतलहर भी चल रही है, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा लेकिन कोहरा और शीतलहर का प्रभाव पूरी तरह से नहीं जाएगा.
