आगरालीक्स ….आगरा के मिशनरी स्कूलों ने कोर्ट के आदेश के बाद कोरोना काल में ली गई फीस का 15 प्रतिशत हिस्सा माफ करना शुरू कर दिया है। ये निकाला तरीका।

आगरा सहित प्रदेश भर में कोरोना काल में स्कूलों द्वारा ली गई फीस का विरोध किया गया था, आनलाइन क्लासेज चली थी। प्रैक्टिकल भी नहीं हुए, इसके बाद भी स्कूलों द्वारा पूरी फीस ली गई थी। इस मामले में अभिभावकों के कोर्ट में जाने पर 15 फीसदी फीस का समायोजन करने के निर्देश दिए गए थे।
नए सत्र में 15 प्रतिशत फीस का समायोजन
पापा संस्था के मनोज शर्मा का मीडिया से कहना है कि सेंट पैट्रिक्स स्कूल द्वारा कोरोना काल में ली गई फीस का 15 प्रतिशत हिस्सा समायोजन नए सत्र की फीस से किया जा रहा है, इसके लिए अभिभावकों को मैसेज भेजे गए हैं।