आगरालीक्स …बारिश के चलते आगरा मंडल के कई जिलों में स्कूल बंद, आगरा में भी हो रही बारिश। ( Agra News: School’s closed in Etah & Kasganj due to rain#Agra )
आगरा के साथ ही आस पास के जिलों में सोमवार सुबह से बारिश हो रही है, बारिश को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। एटा में सुबह से ही बारिश होने के बाद स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए। कासगंज में भी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई और जिलों में भी बारिश के चलते स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
आगरा में हो रही बारिश, यमुना खतरे के निशान को कर चुकी है पार
आगरा में भी रविवार रात से रुक रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार सुबह बच्चे बारिश के बीच स्कूल गए हालांकि आगरा में स्कूलों की छुट्टी नहीं की गई है। वहीं, आगरा में यमुना का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, यमुना में खतरे का निशान 495 फीट पर है लेकिन आगरा में यमुना का जलस्तर 497 फीट पर पहुंच गया है।