आगरालीक्स …Agra News : आगरा में घने कोहरे में कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद। ( Agra News : Schools closed till 8th January in Agra#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में घने कोहरे के चलते सभी स्कूल आठ जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आठ जनवरी तक कोई स्कूल नहीं खुलेगा। घने कोहरे और गलन भरी सर्दी में स्कूल जाने में बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्कूल बंद किए गए हैं।
कोहरे के साथ तापमान में भी गिरावट
आगरा में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है । कोहरे से गलन भरी सर्दी और बढ़ गई है। सुबह के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगी है। बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जा रहे हैं।
परिषदीय स्कूल 14 जनवरी तक बंद
वहीं, आगरा के सरकारी परिषदीय स्कूलों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।