आगरालीक्स…आगरा में स्कूल बंद करने को लेकर एक और आदेश. कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों के स्कूल भी रहेंगे बंद…जानें पूरी डिटेल
आगरा में स्कूलों को बंद करने का एक और आदेश जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी किया गया है. शाम करीब 6 बजे कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था तो इसके एक घंटे बाद ही कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए गए है. आदेशों के तहत शीतलहर, ठंड व कोहरा को ध्यान में रखते हुए जनपद आगरा के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्डों के कक्षा 9 से 12 तक के सरकारी, गैर सरकारी प्राइवेट विद्यालयों को दिनांक 9 जनवरी 2023 से 10 जनवरी 2023 का शीतकालीन अवकाश घेषित किया जाता है.

आगरा इस समय भीषण गलनभरी ठंड और कोहरे की चपेट में हैं. इसको लेकर पिछले 27 दिसंबर 2022 से कक्षा 8वीं तक के स्कूल अभी तक बंद हैं. ठंड बढ़ने के कारण 5 जनवरी 2023 को 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश भी जारी कर दिए गए थे लेकिन अभी तक ठंड लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही है. ऐसे में आगरा के जिला शिक्षा विभाग ने छुट्टियां बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं. आगरा में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों को 9 जनवरी से 14 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं.