आगरालीक्स…कोरोना काल की 15% फीस वापस न करने पर नोएडा में स्कूलों पर एक—एक लाख रुपये का जुर्माना. आगरा में स्कूलों के अलग—अलग तर्क. आप बताएं…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना काल में स्कूलों द्वारा ली गई फीस का 15 प्रतिशत वापस करने के आदेश दिए गए हैं. नये सेशन में इस फीस को एडजस्ट करने या पेरेंट्स को वापस करने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि नये सेशन शुरू होने के बाद भी आगरा के स्कूलों द्वारा इस 15 प्रतिशत फीस को वापस नहीं किया जा रहा है. पेरेंट्स को इसको लेकर अलग—अलग तर्क दिए जा रहे हैं. उन्हें इतने सारी बातें बताई जा रही है जिसका घुमा फिराकर निचोड़ सिर्फ इतना है कि पेरेंट्स को 15 प्रतिशत फीस कोरोना काल की वापस नहीं दी जाएगी. ऐसे में पेरेंट्स मजबूर हो गए हैं.

हालांकि 15 प्रतिशत इस फीस के मामले में उत्तर प्रदेश के एक जिले में कड़ा एक्शन लिया गया है. नोएडा और ग्रेटर नोएडा के करीब 90 स्कूलों को प्रशासन की ओर से एक एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ये वे स्कूल हैं जिन्होंने पेरेंट्स को 15 प्रतिशत फीस वापस नहीं की है या फिर नये सेशन में एडजस्ट नहीं की है. इस एक्शन के बाद सभी जिलों के अभिभावकों को उम्मीद जगी है कि उनके द्वारा कोरोना काल में जमा की गई बच्चों की फीस का 15 प्रतिशत उन्हें वापस किया जाएगा. हालांकि आगरा के स्कूलों का क्या कहना है ये तो पेरेंट्स ही बेहतर बता सकते हैं.