आगरालीक्स…आगरा में 20 दिन बाद बच्चे पहुंचे स्कूल. धूप निकली लेकिन मौसम बर्फीली हवाओं से मौसम ठंडा. यूपी के इस जिले में दो दिन की छुट्टी बढ़ाई…
आगरा में करीब 20 दिन बाद बच्चे स्कूल पहुंचे. 20 दिन के इस लंबे शीतकालीन अवकाश के खत्म होते ही स्कूलों में आज से रौनक छा गई. ठंड को देखते हुए अधिकतर स्कूलों की टाइमिंग सुबह दस बजे से दोपहर 3 बजे तक की की गई है जिससे कि बच्चों को ज्यादा परेशानी न हो. छोटे—छोटे बच्चे भी आज स्कूल समय पर पहुंचे और उनको राहत देने का काम किया दिन में निकली धूप ने. दोपहर को धूप तेज निकली, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का अहसास कम नहीं हुआ है. न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा जिसके कारण आगरा प्रदेश में सबसे ठंडा जिला भी रहा.

अलीगढ़ में दो दिन की छुट्टियां बढ़ी
आगरा में भले ही आज से स्कूल खुल गए हों लेकिन प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां दो दिन और बढ़ाई गई हैं, इनमें अलीगढ़ भी शामिल है. अलीगढ़ प्रशासन ने ठंड को देखते हुए अभी 16 व 17 जनवरी को कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां रहने के आदेश जारी किए हैं.