Agra News : Science Park, Prem Mandir Theme Park in Agra #agra
आगरालीक्स ….आगरा में छात्र तारामंडल की दुनिया को जान सकेंगे, इसके लिए साइंस पार्क बनाया जाएगा। साथ ही प्रेम मंदिर की थीम पर पार्क बनेगा। रोप वे भी होगा।

लखनऊ में दो दिवसीय रीजनल प्लानिंग कान्क्लेव शुरू हुआ है, इसमें हर मंडल को 2051 तक की प्लानिंग का प्रजेंटेशन देना है। आगरा के लिए एडीए वीसी चर्चित गौड़ ने प्रजेंटेशन दिया। इसमें उन्होंने आगरा के शास्त्रीपुरम में साइंस पार्क विकसित करने के प्रोजेक्ट पर विस्तार से बताया। साइंस पार्क छात्रों की खगोलीय जिज्ञासाओं को शांत करेगा। तारामंडल की दुनिया के बारे में छात्र जान सकेंगे।
आगरा चौपाटी के पास प्रेम मंदिर की थीम पर पार्क
आगरा के लिए दूसरा प्रोजेक्ट ताजनगरी में विकसित की गई आगरा चौपाटी के पास प्रेम मंदिर की थीम पर पार्क विकसित करना है। जिससे स्थानीय के साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटक भी थीम पार्क घूमने के लिए जाएं। यह पार्क पूरी तरह से प्रेम मंदिर की थीम पर ही होगा।