आगरालीक्स…त्योहार से पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल. कंफर्म टिकट तो दूर तत्काल कोटा भी मुश्किल में. जानें कितनी चल रही वेटिंग.
नवरात्र के बाद से ही त्योहारों का समय शुरू हो जाएगा. सबसे बड़ा त्योहार दीपावली अगले माह है लेकिन इससे पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. वेटिंग अभी से 180 से 200 तक की चल रही हैं. दिवाली और छठ पूजा के लिए लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म सीट तो दूर तत्काल कोटा भी मुश्किल से मिलने की उम्मीद है.
आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी से गुजरने वाली ट्रेनों में दशहरा, दिवाली और छठ पर्व के लिए रिजर्वेशन की मारामारी मची हुई है. दशहरा 24 अक्टॅबर को है और दीपोत्सव 10 नवंबर को है. त्योहार में घर पहुंचने के लिए लोगों ने दो महीने पहले से ही बुकिंग करा ली हैं. इससे लंबी दूरी की ट्रेनों में दिवाली पर रिजर्वेशन का कोटा पहले से ही फुल हो गया है. लंबी—लंबी वेटिंग अभी से चल रही हैं. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी रेलवे द्वारा विशेष ट्रेनें चलाए जाने की संभावना है, ऐसे में लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है.