Sunday , 17 May 2026
Home आगरा Agra News: Secretary’s XI won the first title of the IMA Cricket League season in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Secretary’s XI won the first title of the IMA Cricket League season in Agra…#agranews

149

आगरालीक्स…आगरा में सेक्रेटरी इलेवन ने जीता आईएमए क्रिकेट लीग सीजन का पहला खिताब. रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रेसीडेंट इलेवन को दी मात

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) द्वारा आयोजित आईएमए क्रिकेट लीग सीज़न-1 का फाइनल मुकाबला रविवार को अवंतीबाई लोधी स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएमए सेक्रेटरी इलेवन टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ राहुल सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 रन तथा डॉ. जयंत चौधरी ने 49 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से डॉ. बालकृष्ण गौर ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अनुभव ने 2 विकेट तथा ब्रजेश और डॉ. एस. पॉल ने 1-1 विकेट लिया।

171 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमए प्रेसिडेंट इलेवन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 135 रन ही बना सकी। टीम की ओर से डॉ सौरभ एम गुप्ता ने 29 रन और डॉ. गौरव गंगवार ने 22 रन बनाए। अंत में अमित मंगल ने तेज़ 20 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। विजेता टीम की ओर से डॉ. आशीष जोहरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट झटके और मैच के हीरो साबित हुए। इसके अलावा कौस्तुभ साने, डॉ. राहुल सिंह और डॉ. मुदित गुप्ता ने भी महत्वपूर्ण विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

यूपी आईएमए स्टेट प्रेसिडेंट डॉ राजीव गोयल (मुख्य अतिथि), एवं पूर्व आईएमए केंद्रीय अध्यक्ष डा शरद अग्रवाल ,डा एस पी एस चौहान ने संयुक्त रूप से मैच का उद्घाटन किया। आईएमए अध्यक्ष डा पंकज ने बताया कि पहली बार इस आईएमए क्रिकेट लीग का आयोजन हुआ है और उसके माध्यम से समाज को खेलने कूदने की आदत डालने का संदेश हम दे रहे हैं जिससे समाज और राष्ट्र स्वस्थ रहने की आदत डाले।

इस अवसर पर IMA के पूर्व नेशनल प्रेजिडेंट डॉ. शरद अग्रवाल, IMA स्टेट प्रेजिडेंट डॉ. राजीव गोयल, डा एस पी एस चौहान, आईएमए आगरा के प्रेजिडेंट डॉ. पंकज नगायच, सेक्रेटरी डॉ. रजनीश मिश्रा,कोषाध्यक्ष डॉ मुकेश, डा अनूप दीक्षित,डॉ. हरेन्द्र गुप्ता , डा सुधीर धाकरे, डा अरुण चतुर्वेदी,डॉ. शरद गुप्ता, डॉ. राजीव पचौरी और डॉ. आलोक मित्तल डा योगेश सिंघल सहित अन्य अतिथि डॉक्टर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच के दौरान दर्शकों और चिकित्सकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल रहा। आयोजक डॉ. आशंक गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन डॉक्टरों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं। वहीं अरुणेश यादव ने आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Shiva Mahapuran Katha begins with grandeur in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एक साथ निकली सातों शिवालयों मनकामेश्वर, कैलाश, बल्केश्वर, राजेश्वर, पृथ्वीनाथ,...

आगरा

Obituaries of Agra on 17th May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Summer vacations are starting in schools…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में शुरू हो रहे समर वैकेशन. इसके साथ ही...

आगरा

A grand Manrath festival will be organised at Shri Prem Nidhi Temple in Nai ki Mandi, Agra in the month of Purushottam…#agranews

आगरालीक्स…पुरुषोत्तम मास में आगरा के नाई की मंडी स्थित श्री प्रेम निधि...

error: Content is protected !!