आगरालीक्स…आगरा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का हाल फोटोज में देखिए. 15 दिन बाद यहां शुरू होगा रामलीला महोत्सव. मेयर नवीन जैन ने कहा
आगरा का रामलीला महोत्सव उत्तर भारत का सबसे प्रमुख महोत्सव माना जाता है. यहां निकलने वाली रामबारात हो या फिर जनकपुरी महोत्सव..इसकी चर्चाएं दूर-दूर तक होती हैं और लोग इन्हें देखने के लिए भी दूर-दूर से आते हैं. दो साल कोविड महामारी के कारण रामलीला महोत्सव नहीं हो सका था लेकिन इस बार वही उत्साह और वही उमंग के साथ रामलीला महोत्सव की तैयारी चल रही है लेकिन आगरा का रामलीला मैदान अभी भी अपनी हालत पर आंसु बहा रहा है. रामलीला महोत्सव के शुरू होने में अब केवल 15 दिन ही शेष रह गए हैं लेकिन विकास कार्यों की कोई भी गति यहां दिखाई नहीं दे रही है.
रामलीला मैदान का हाल सबसे बुरा है. यहां आधे मैदान को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए खोद दिया गया है तो वहीं अन्य जगह पर कूड़ा पड़ा हुआ है. इसके अलावा रामलीला मैदान के बाहर के फुटपाथ पर झुग्गी झोपंड़ी वालों का पूरी तरह से कब्जा हो गया है. विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की पहल पर नगर निगम ने अब कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है विधायक ने मेट्रो अधिकारियों को हिदायत दी थी कि रामलीला शुरू होने से पहले रावण मंच के पीछे दस मीटर तक का मैदान खाली कर दें. विधायक ने साफ कहा था कि यह लक्खी मेला है और यहां आने वाली भीड़ को देखते हुए यह कार्य समय रहते हो जाना चाहिए.

मेयर ने किया दौरा
आज मंेयर नवीन जैन तथा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, विधायक पुरूषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा संयुक्त रूप से रामलीला मैदान का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के समय उनके साथ नगर निगम के अधिकारी एवं श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। महापौर द्वारा सर्वप्रथम मैदान पर हो रहे गढ्डों को देखा तथा विभाग के अधिकारियों को निर्देषित किया गया कि रामलीला महोत्सव में मात्र 15 दिन ही शेष हैंष्तत्काल मैदान में मिट्टी डालकर मैदान को समतल किया जाये. इसके बाद मैदान के समीप नाले को देखा गया, नाले की सफाई तथा बेरीकेडिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए गए. महापौर द्वारा राम मंच, रावण मंच को भी मुख्य रूप से देखा गया एवं सम्बन्धित को निर्देषित किया कि दोनों मंचों को पुरानी व्यवस्था के अनुरूप ही तैयार किया जाये तथा नगर निगम को सीढ़ियों की रंगाई-पुताई के कार्यों को तत्काल प्रभाव से कराये जाने हेतु निर्देष दिये गये. इस दौरान कमेटी के मंत्री राजीव कुमार अग्रवाल, अतुल बंसल, भगवानदास बंसल, मुकेष अग्रवाल, अंजुल बंसल, प्रवीन गर्ग, प्रकाष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, योगेष कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे.
