Friday , 14 March 2025
Home आगरा Agra News : Self Online House Tax assessment facility by Nagar Nigam, Agra #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News : Self Online House Tax assessment facility by Nagar Nigam, Agra #agranews

आगरालीक्स …सुविधा …..आगरा में आप अपने घर का गृहकर यानी हाउस टैक्स खुद ही आनलाइन तय कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया, नगर निगम आगरा द्वारा यह सुविधा 15 मई 2022 से शुरू करने की कवायद चल रही है।


आगरा नगर निगम सीमा में 100 वार्ड हैं। इन वार्ड में रहने वाले लोगों को नगर निगम में हाउस टैक्स जमा करना होता है। लेकिन नगर निगम को 88 हजार घरों से ही टैक्स मिल रहा है। ऐसे में नगर निगम ने लोगों की सुविधा के लिए हाउस टैक्स असेसमेंट के लिए वेबसाइट और सॉफ्टवेयर तैयार कराया है। इससे हाउस टैक्स के निर्धारण से लेकर हाउस टैक्स को लेकर आने वाली आपत्तियों का आनलाइन निस्तारण किया जा सकेगा। नगर निगम में लोगों को आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, किसी कर्मचारी और अधिकारी से भी नहीं मिलना होगा।
स तरह करना होगा आवेदन
नगर निगम की वेबसाइट पर हाउस टैक्स पेज पर असेसमेंट के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए वेबसाइट पर सेल्फ असेसमेंट के आइकॉन पर क्लिक करते ही फार्म खुल जाएगा। इसमें ब्योरा दर्ज करना होगा। मकान की माप भरनी होगी, आनलाइन ही हाउस टैक्स की राशि का निर्धारण हो जाएगा। इसके बाद नगर निगम के इंस्पेक्टर तीन दिन में सत्यापन करेंगे। तीन दिन तक रिपोर्ट न देने पर यह स्वत स्वीक्रत माना जाएगा।
जीआईएस सर्वे में मिले 3.5 लाख घर
नगर निगम के क्षेत्र में जीआईएस सर्वे करााय गया। इसमें 3.5 लाख घर मिले हैं जबकि 88 हजार घरों का ही हाउस टैक्स जमा हो रहा है। नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे का कहना है कि आनलाइन सुविधा से लोगों को किसी अधिकारी और कर्मचारी से मिलने की जरूरत नहीं होगी और नगर निगम का टैक्स कलेक्शन भी बढ़ जाएगी। अभी नगर निगम का हाउस टैक्स कलेक्शन 70 करोड़ रुपये है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!