आगरालीक्स ….आगरा की एक पॉश कॉलोनी की रहने वाली महिला के कारोबारी पति को विदेशी युवती से हुआ इश्क, कई बार जा चुके हैं विदेश, पत्नी परेशान।

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र की पॉश कॉलोनी की रहने वाली महिला पुलिस उपायुक्त से मिली, उन्होंने बताया कि उनके पति कारोबारी हैं, सीनियर सिटीजन हैं। उम्र के इस पड़ाव में आकर उन्हें इश्क हो गया है।
फेसबुक से हुई दोस्ती
पत्नी ने बताया की कारोबारी पति की फेसबुक से विदेशी युवती से दोस्ती हो गई, वे युवती से चैट करने लगे। रात में कई घंटे व्हाटस एप पर बातें करते हैं।
विदेशी भी गए, इस तरह चला पता
युवती से मिलने के लिए कारोबारी बुजुर्ग विदेश भी जा चुके हैं, लेकिन तब तक उनकी पत्नी को इस बारे में पता नहीं था। उन्होंने अपने पति के विदेशी युवती के साथ ताजमहल के फोटो देखे। छानबीन की तो पता चला कि पति ने विदेशी युवती को आगरा बुलाया था, उसे ताजमहल घुमाया। उसके साथ फोटो कराए और फेसबुक पर भी डाल दिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला अपने पति को सुधारना चाहती है कोई कार्रवाई नहीं करना चाहती। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को इस बारे में कोई पत्र नहीं दिया है।