आगरालीक्स…आगरा में सेवा आगरा ने श्रावण मास के अवसर पर 151 जरूरतमंदों महिलाओं को किया साड़ियों,मिष्ठान का वितरण.
श्रावण मास के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था सेवा आगरा ने शुक्रवार को समाज सेवा के कार्यों के लिए सुल्तानगंज की पुलिया पर नवज्योति अपार्टमेंट के सेवा भवन पर साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गरीब असहाय जरूरतमंदों महिलाओं को 151 साड़ियों का वितरण किया गया ।संस्था के संस्थापक मुरारीलाल गोयल एवं अध्यक्ष सुमन गोयलने बताया की सेवा आगरा सेवा के कार्य लगातार करती है उसी कड़ी में आज श्रावण मास के अवसर पर सेवा भवन पर गरीबों महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरण किया गया। सेवा आगरा समय-समय पर जल सेवा,निशुल्क छात्रवृत्ति वितरण, हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ अभियान, स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्य किए जाते है
इस अवसर पर पार्षद पूजा बंसल,जागृति मित्तल, पूर्वका बंसल, हरिओम गोयल, कुमकुम उपाध्याय, गिर्राज बंसल, चेतन कुशवाह, विश्वनाथ भारद्वाज, मीरा कुशवाहा, अनामिका आदि उपस्थित रहे