आगरालीक्स…आगरा की मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह बनीं अपर आयुक्त, आगरा मंडल. अब अमित कुमार होंगे आगरा के नए सीडीओ. राजेश कुमार बने विशेष सचिव…यूपी में सात आईएएस अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत बुधवार को सात आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. आगरा की मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है. उनके स्थान पर अमित कुमार को मुख्य विकास अधिकारी आगरा बनाया गया है. वहीं अपर आयुक्त आगरा मंडल राजेश कुमार को विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग बनाया गया है.
धीरेंद्र संचान बने निदेशक पंचायतीराज
धीरेंद्र सचान को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से पंचायतीराज निदेशक उत्तर प्रदेश बनाया गया है.
प्रतिभा सिंह मुख्य विकास अधिकारी आगरा को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है.
राजेश कुमार अपर आयुक्त आगरा मंडल को विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन बनाया गया है.
राकेश कुमार पटेल को मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ से विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है.
कंडारकर कमल किशोर देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है.
अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी आगरा बनाया गया है.
देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज से प्रतीक्षारत किए गए हैं.