आगरालीक्स…आगरा में आज आसमान से बरसी आग. 47 डिग्री तापमान. रात को भी चल रही गर्म हवाएं….प्रचंड गर्मी और लू से हाल बेहाल
आगरा में भीषण गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विभाग द्वारा लगातार आगरा में लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. मई का पूरा महीना प्रचंड गर्मी झेलने वाले आगरावासी जून में भी भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं. आम जनमानस से लेकर पशु पक्षियों तक का हाल बेहाल है. सुबह से ही सूरज की किरणें झुलसाना शुरू कर देती हैं. दोपहर को आज मानो आसमान से आग बरस रही हो.
आईएमडी के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तामपान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं हैं. तापमान एक सप्ताह तक ऐसा ही रहने की संभावना है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 16/06/24) 46.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 16/06/24) 33.2
Departure from Normal(oC) 5.0