Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Sex racket was going on inside the hotel, police raided…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Sex racket was going on inside the hotel, police raided…#agranews

222

आगरालीक्स…एक महीने पहले सील हुए होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट. पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में कमरों में मिले युवक—युवतियां…

आगरा मंडल के टूंडला में पुलिस ने एक होटल में छापा मारा. यहां सेक्स रैकेट को अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने जब होटल के कमरों में रेड मारी तो वहां अफरातफरी मच गई. कमरों के अंदर युवक—युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस ने होटल संचालक और सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. बड़ी बात ये है कि एक महीने पहले ही बिना लाइसेंस संचालित होने पर पुलिस ने इस होटल को सील किया था लेकिन होटल की सील तोड़कर यहां गंदे काम को अंजाम दिया जा रहा था. होटल को फिर से सील कर दिया गया है.

टूंडला में आगरा हाइवे पर होटल रॉकआन है. एक महीने पहले पुलिस को यहां सैक्स रैकेट की सूचना मिली तो पुलिस ने यहां छापा मारा. होटल के कमरों में युवक—युवतियां भी मिले जिनको पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया. पुलिस ने होटल के कागजात चेक किए तो होटल बिना लाइसेंस संचालित मिला. इस पर पुलिस ने होटल को सील कर दिया था. लेकिन अब रविवार को पुलिस व प्रशासन को सूचना मिली कि होटल की सील तोड़कर उसके अंदर सैक्स रैकेट को अंजाम दिया जा रहा है. इस पर एसडीएम और सीओ ने तत्कार इंस्पेक्टर को जांच करने के लिए कहा. सूचना पर पुलिस ने होटल में रेड मारी तो पुलिस को देखकर होटल के अंदर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई. पुलिस ने होटल के कमरे चेक किए तो वहां आपत्तिजनक हालत में युवक—युवतियां मिले. पुलिस को देखकर युवक युवतियां भाग निकले. पुलिस ने होटल संचालक रूपकेश त्यागी निवासी फिरोजाबाद, रिंकू यादव, जय प्रकाश यादव निवासी मोहम्मदाबाद व गुलशन बघेल निासी पचोखरा के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज की है. लेखपाल ने होटल पर फिर से सील लगा दी है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!