आगरालीक्स…आगरा बुलाकर किया युवती से रेप. अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर करता रहा लगातार यौन शोषण. अब वीडियो भी किया वायरल. मुकदमा दर्ज…
आगरा में फिरोजाबाद के टूंडला में रहने वाली युवती से लगातार दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है. मामला मुलाकात, दोस्ती और फिर प्यार के बाद धोखे का है. शादी का झांसा देकर एक युवक लगातार युवती से दुष्कर्म करता रहा. उसने युवती का वीडियो भी वायरल कर दिया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
ये है पूरा मामला
मामला टूंडला की रहने वाली एक युवती का है. 3 साल पहले युवती आगरा में आयोजित एक शादी समारोह में आई थी. यहां उसकी मुलाकात भरतपुर के थाना मथुरा गेट अंतर्गत मोहल्ला रसाला में रहने वाले युवक अजीत से हुई. उसने युवती से मोबाइल नंबर ले लिया. दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू होने लगी और युवती युवक के प्रेमजाल में फंस गई. युवती का आरोप है कि ढाई साल पहले युवक ने उसे मिलने के लिए आगरा बुलाया. वह उसे अपने दोस्त राजा के घर मलपुरा ले गया और यहां उसके साथ दुष्कर्म किया. युवक ने चुपके से अश्लील वीडियो भी बना लिया. आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने पिछले साल 12 अप्रैल को फिर आगरा बुलाया. जब उसने मना किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस पर युवती आगरा आई तो युवक उसे एक होटल में ले गया और यहां उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया. आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक उसे लगातार मिलने के लिए बुलाता रहा. मना करने पर चार दिन पहले उसने अश्लील वीडियो वायरल कर दिया है.

युवती ने इसकी शिकायत एसएसपी से की. एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने अजीत कुमार और उसके मामा—मामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है. थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है. युवती का आरोप है कि युवक के मामा—मामी ने भी उसका साथ दिया है.